ब्रिटिश सरकार अंतरिक्ष में सोलर पावर स्टेशन (Solar Power Station in Space) बनाने की योजना बना रही है. माना जा रहा है कि इसकी लागत करीब 1.58 लाख करोड़ रुपये आएगी. इसके पीछे मकसद है, अंतरिक्ष से सीधे ऊर्जा हासिल करने की ऐसी तकनीक जिसमें एक बार के बाद कोई लागत न लगे. साथ ही देश के नेट जीरो इनोवेशन पोर्टफोलियो (Net Zero Innovation Portfolio) को मजबूत किया जा सके.
ब्रिटिश सरकार अंतरिक्ष में सोलर पावर स्टेशन को ऊर्जा के क्षेत्र की ऐसी नई तकनीक मान रही है, जिससे एनर्जी तो मिलेगी ही, प्रदूषण भी नहीं होगा. साथ ही 2050 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा. लेकिन मुद्दा ये है कि अंतरिक्ष में ये सोलर पावर स्टेशन काम कैसे करेंगे? इनसे किस तरह के फायदा मिल सकता है या फिर नुकसान हो सकता हैअंतरिक्ष से सौर ऊर्जा को जमा करके उसे धरती की तरफ ट्रांसफर करने वाले स्टेशन को अंतरिक्ष में स्थित सोलर पावर स्टेशन कहते हैं. ये आइडिया कोई नया नहीं है लेकिन लगातार हो रहे तकनीकी विकास की वजह से इसे हासिल करना अब आसान होता जा रहा है. इसके लिए एक सोलर पावर सैटेलाइट यानी एक बड़ी सैटेलाइट जिसपर ढेर सारे सोलर पैनल्स लगे हो. जो धरती पर हाई फ्रिक्वेंसी की रेडियो वेव्स तेजी से भेज सके. एक ग्राउंड एंटीना जिसे रेक्टीना (Rectenna) कहा जा रहा है, वो तैनात हो. यह एंटीना ही रेडियो तरंगों को बिजली में बदलकर उसे पावर ग्रिड तक ट्रांसफर कर दे.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
🚁 केदारनाथ में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा! मासूम बच्चे समेत 5 की मौत, श्रद्धालुओं में मातम
केदारनाथ (उत्तराखंड): चारधाम यात्रा के पवित्र स्थल केदारनाथ से दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रै...
-
"समर्थ नौसेना: भारतीय नौसेना दिवस 2023 का जश्न" हर क्षण, हर तरंग के साथ, इतिहास की सैर में एक संस्थान दृढ़ता से खड़ा है, जो भारत ...
-
मिजोरम चुनाव परिणाम 2023 LIVE: मुख्यमंत्री ज़ोरामथांगा को ZPM से हार, Aizawl East-1 सीट गई Introduction: मिजोरम चुनाव परिणाम 2023 ने एक द्रु...
-
"हार्दिक पंड्या: 2023 में एक अलराउंडर कला का प्रतीक" Hardik Pandya क्रिकेट के रूप में रफ्तार से बदलती दुनिया में, जहाँ चप्पा-चप...


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें