धोनी के IPL रिटायरमेंट पर रोहित का बयान
IPL 2023 को चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है। इस संबंध में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया ी है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 2-3 सालों से सुन रहा हूं यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा। धोनी अभी पूरी तरह से फिट हैं। वे अभी कई सीजन खेल सकते हैं। बता दें कि, IPL 2023 का पहला मैच CSK और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा #ipl2023







