रविवार, 21 नवंबर 2021

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam 2022 Dates : बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक परीक्षा का यहां देखें पूरा शेड्यूल

 बिहार बोर्ड(Bihar Board) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा की तिथियों (Bihar Board Exam Date)की घोषणा कर दी है. बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा पहले आयोजित की जाएंगी. 1 फरवरी से इंटर और 17 फरवरी से मैट्रिक(10वीं) की परीक्षा ली जाएगी. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से ली जाएगी.


बिहार बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के परीक्षा को लेकर जरुरी सूचनाएं और डेटशीट जारी कर दिया है. बीएसईबी(BSEB) के अनुसार, अगले साल यानी 2022 के फरवरी महीने में ये परीक्षाएं ली जाएंगी. इंटर की परीक्षा(Bihar Board Inter Exam 2022) 1 फरवरी 2022 से शुरू होनी है जो 14 फरवरी 2022 तक चलेगी. वहीं मैट्रिक परीक्षा(Bihar Board Matric Exam 2022) का आयोजन 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक होगा.

बिहार बोर्ड (BSEB) के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी महीने में होगा. बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी. जबकि मैट्रिक के विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच होंगी.

https://drive.google.com/file/d/15VenYSKKbW5TJcHwbQ6raasZuywxkOTV/view

बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को इस बार 15 मिनट अतिरिक्त मिलेगा. यह समय प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा.

मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. जबकि दूसरे शिफ्ट में दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक एग्जाम लिये जाएंगे. परीक्षार्थियों को कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा.

🚁 केदारनाथ में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा! मासूम बच्चे समेत 5 की मौत, श्रद्धालुओं में मातम

 केदारनाथ (उत्तराखंड): चारधाम यात्रा के पवित्र स्थल केदारनाथ से दुखद खबर सामने आई है। आज सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रै...